फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे रोड, बस स्टैंड पर 30 वाहनों का चालान, जुर्माना वसूला

रेलवे रोड, बस स्टैंड पर 30 वाहनों का चालान, जुर्माना वसूला

Fri, 04 Jan 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड, बस स्टैंड पर 30 वाहनों का चालान, जुर्माना वसूला
रेलवे रोड, बस स्टैंड पर 30 वाहनों का चालान, जुर्माना वसूला
विज्ञापन


सहारनपुर। यातायात पुलिस ने रेलवे रोड और बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटवाया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े 30 से अधिक वाहनों का चालान किया तथा 15 वाहनों को सीज कर दिया। अतिक्रमण करने वाले 17 दुकानदारों एवं रेहड़ी संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों में खलबली मच गई। ठेली, रेहड़ी चालक अपने-अपने ठेले लेकर भाग निकले। जबकि सड़क पर खड़ेे वाहनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने की कार्रवाई होते देख वाहन मालिक वाहन लेकर भाग गए। पुलिस ने बस स्टैंड एवं जनमंच के आसपास अतिक्रमण हटवाया। यातायात पुलिस ने इस दौरान बेतरतीब खड़े 30 वाहनों का चालान किया और 6600 रुपये वसूल किए, जबकि 15 वाहनों को जब्त करा लिया गया। जिनको बाद में जुर्माना वसूल कर पुलिस लाइन से छोड़ा गया। इसके अलावा पुलिस ने 17 दुकानदारों एवं ठेली संचालकों को सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप में धारा-34 के तहत नोटिस भेजने की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जिन दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई, उनकी भी टीम भेजकर जानकारी कराई गई तथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को कार्रवाई के साथ चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

बिना नंबर के ई-रिकशों पर होगी कार्रवाई
शहर में चल रहे बिना नंबर के ई-रिकशों पर भी यातायात पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। साथ ही बेतरतीब तरीके से खड़े मिले ई-रिकशा का भी चालान किया जाएगा। शुक्रवार से ही यातायात पुलिस अभियान शुरू करेगी। यातायात पुलिस का मुख्य फोकस घंटाघर पर ही रहेगा। घंटाघर से पांच ओर जाने वाले रास्तों पर ई-रिक्शों की भरमार है। बेतरतीब तरीके से खड़े रहने के कारण घंटाघर पर दोपहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ई-रिकशों को निर्धारित स्थान से अलग खड़े होने पर चालान करेगी। यातायात उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि ई-रिकशों के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed