{"_id":"5bf9a2fbbdec22415d4596d6","slug":"101543086843-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद कराया कंबोह पुल का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बंद कराया कंबोह पुल का बाजार
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराया कंबोह पुल का बाजार
सहारनपुर। कंबोह के पुल पर देर रात तक खुलने वाले बाजार को कोतवाली मंडी पुलिस ने बंद करा दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।
कोतवाली मंडी क्षेत्र की शाह बहलोल चौकी इंचार्ज शाह आलम अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात 12 बजे कंबोह के पुल पर पहुंचे। पुलिस ने यहां खुले होटलों और दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि बाजार बंद होने का समय रात आठ से नौ बजे तक है। लेकिन क्षेत्र में सुबह चार बजे तक बाजार खोला जाता है। चाय की दुकानों, पान के खोखों सहित होटलों पर असामाजिक तत्वों के सक्रिय रहने की आशंका रहती है। भीड़ होने के चलते आने-जाने वाले लोगों भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाजार को निर्धारित समय में बंद कराया जाएगा। देर रात तक बाजार नहीं खुलने दिया जाएगा।