{"_id":"5bf8519fbdec2241c2633717","slug":"101543000479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त न कराने पर ईसाई समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त न कराने पर ईसाई समाज में आक्रोश
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ईसाई समाज के कब्रिस्तान और भूमि पर कब्जा करने को लेकर समाज के लोगों में रोष है। सहारनपुर पास्टर वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में आयोजित सहारनपुर पास्टर वेलफेयर सोसायटी की बैठक में अध्यक्ष फादर जोन वेस्ली ने कहा कि ईसाई समाज के कब्रिस्तानोें और भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। इससे ईसाई समाज के लोगों में आक्रोश है। सचिव पास्टर सुनील उन्नीकृष्णन ने कहा शहर में जैन कॉलेज रोड, चर्च कंपाउंड, मिशन कंपाउंड और खाताखेड़ी में ईसाई समाज के कब्रिस्तान है। इनमें मिशन कंपाउंड स्थित कब्रिस्तान पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। 2015 में बोर्ड बैठक में कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर फिर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसे ईसाई समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। इस दौरान पास्टर राकेश मैथ्यू, पास्टर विनोकद, पास्टर डेनियल मसीह, पास्टर लुईस मौजूद रहे।