{"_id":"5bf84ac2bdec22416555df33","slug":"101542998722-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ब्लाक के प्रधान लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ब्लाक के प्रधान लिपिक की मौत
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे में विकास खंड कार्यालय के प्रधान लिपिक की मौत, एडीओ घायल
बेहट (सहारनपुर)। सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ब्लाक कार्यालय से सहारनपुर अपने आवास पर लौट रहे प्रधान लिपिक रघुवीर सिंह एवं एडीओ समाज कल्याण विभाग ब्रजभूषण गुप्ता की स्कूटी में घुन्ना गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान लिपिक की मौत हो गई, जबकि एडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सहारनपुर एवं बेहट के बीच बृहस्पतिवार करीब सात बजे हुआ। ब्लॉक साढ़ौली कदीम कार्यालय में तैनात सहारनपुर की ऑफिसर कॉलोनी निवासी प्रधान लिपिक रघुवीर सिंह एवं शालीमार गार्डन निवासी एडीओ समाज कल्याण ब्रजभूषण गुप्ता बृहस्पतिवार की शाम ब्लाक कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूटी से सहारनपुर अपने आवास पर लौट रहे थे। हाईवे पर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में घुन्ना गांव के पास उनकी स्कूटी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान लिपिक रघुवीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एडीओ ब्रजभूषण गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक प्रधान लिपिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई, जबकि घायल एडीओ समाज कल्याण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक प्रधान लिपिक रघुवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी के रहने वाले थे।
देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।