{"_id":"5be4954dbdec22694a53cd5c","slug":"101541707085-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विहार सीनियर सेकेडरी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विहार सीनियर सेकेडरी स्कूल
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम में साझा की यादें
सहारनपुर। सरस्वती विहार स्कूल में आयोजित पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। उन्होंने साथियों के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा किया।
बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अशोक चावला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रतीक पंवार, उपाध्यक्ष झलक तनेजा, सचिव दिव्य नारंग, कोषाध्यक्ष नितिश चिलाना आदि ने सभी का स्वागत किया। पुरातन छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में सीबीएसई द्वारा आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में स्वर्णपदक विजेता विद्यालय की छात्रा विशाखा को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक अशोक चावला, प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन, उप प्रधानाचार्या कंचन सेठी आदि ने भी विचार रखे। पुरातन छात्रों में डॉक्टर दृश्य वत्स, सीए पीयूष भाटिया, सीए मनीष कालरा, सोनम कक्कड़, शुभम पोपली, डॉक्टर आरुषि सिंह, अनुराग अरोड़ा, पीयूष राणा, रजत जग्गा, गौरव सिंह, गौरव चावला, पारस ग्रोवर आदि रहे।