{"_id":"5aee056e4f1c1b390a8b8442","slug":"101525548398-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी पर वार
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे प्राइवेट स्कूल
सहारनपुर। प्राइवेट स्कूल अब अभिभावकों ने मनमानी फीस और तरह-तरह का शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने मंडलीय शुल्क नियामक समिति गठित की है, जिसके अध्यक्ष वह खुद हैं। इस समिति में विभिन्न विभागों के कई अधिकारी सचिव और सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क निर्धारण अध्यादेश 2018 के अनुसार समिति का गठन किया गया है। इसमें कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष रहेंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट मनीष जैन, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन सहारनपुर को कमिश्नर द्वारा नामित सदस्य बनाया गया है। अभिभावक शिक्षक संघ के मनीष कुमार और डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रबंधक अभिनव सुशील को सदस्य बनाया गया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक इसमें सदस्य सचिव रहेंगे। पिछले दिनो उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मनमानी पर रोक लगाने को मंडलीय नियामक समिति गठित करने के आदेश दिए थे।