फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कराटे में संस्कार भारती के खिलाडिय़ों ने 16 पदक जीते

कराटे में संस्कार भारती के खिलाडिय़ों ने 16 पदक जीते

Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कराटे में संस्कार भारती के खिलाडिय़ों ने 16 पदक जीते
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में संस्कार भारती स्कूल तलहेड़ी के छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए छह स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य पदकों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आदेश कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत, भूटान एवं नेपाल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि अंकित शर्मा, अभिनव शर्मा, शाकिब, प्रभात व तनिष्क ने स्वर्ण पदक, हर्ष, आर्यन, समक, अभिषेक, मुकुल ने रजत पदक जबकि हर्षित, सिद्धार्थ, रितिक, प्रांजल और हर्ष ने कांस्य पदक जीते हैं। कोच अरुण कुमार ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


अमूल्य सेवाओं के लिए डा. नसीम कादरी सम्मानित
फोटो संख्या 2
देवबंद। लाल मस्जिद पर शुक्रवार को साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था बज्मे अदब के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डा. नसीम कादरी को उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए फखरे सहारनपुर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार डा. शमीम देवबंदी ने कहा कि डा. नसीम कादरी साहित्य समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। डा. सादिक देवबंदी ने कहा कि डा. कादरी जनपद की साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में जाना पहचाना नाम है। उनका सम्मान करना सराहनीय कदम है। चांद देवबंदी ने कहा कि बज्मे अदब समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी। इस मौके पर डा. एस.ए. अजीज, मुमताज अहमद, डा. फरमान, उसामा, आसिफ, शहजाद, दानिश, फैसल अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed