{"_id":"5aeca4e94f1c1b3b0a8b82f0","slug":"101525458153-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी हमें पकोड़े तो बेचने दो: आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी हमें पकोड़े तो बेचने दो: आशुतोष
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बृहस्पतिवार को उनका ढाबा तोड़े जाने को बिग बॉस सीजन-टू के विजेता आशुतोष कौशिक ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने तमाम समाचार पत्रों की कटिंग को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा है कि मोदी जी हमको पकोड़े तो बेचने दो। उनकी इस टिप्पणी पर उनके फेसबुक फ्रेंड्स के लगातार तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।
सहारनपुर निवासी आशुतोष कौशिक बिग बॉस सीजन टू के विजेता रहने के साथ ही कई फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके हैं। पुल खुमरान के पास आशुतोष कौशिक का पुराना ढाबा है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने आशुतोष के ढाबे के सामने बना तंदूर तोड़ डाला था। उस समय आशुतोष भी मौके पर थे, जिनकी अधिकारियों के साथ काफी नोकझोंक हुई थी। शुक्रवार को समाचार पत्रों में आशुतोष का ढाबा तोड़ने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। आशुतोष ने समाचार पत्रों की कटिंग को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिखा गया कि हमें पकोड़े तो बेचने दो।
आशुतोष ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि उनके ढाबे के बगल में अनेक लोगों ने सड़क पर भारी अतिक्रमण किया हुआ है, जिनको टीम ने छुआ तक नहीं। वह अतिक्रमण हटाने के खिलाफ नहीं हैं, मगर प्रशासन को सबके साथ एक जैसा व्यवहार रखना चाहिए। बगल के दुकानदारों के अतिक्रमण को छोड़ा जाना कहीं न कहीं साजिश की ओर इशारा करता है। यह भी बताया कि कुछ समय पहले प्रशासन ने सड़क पर निशान लगाए थे। उनके ढाबे के सामने भी लाल निशान लगाया गया था, जिससे आगे सामान तक न रखने की बात कही गई थी। बताया कि उनका तंदूर लाल निशान के पीछे ही था। इसके बावजूद उसको तोड़ा गया। बताया कि वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। इसी लिए भाजपा सरकार और प्रशासन उनको परेशान कर रहा है। बताया कि चुनाव के दौरान भी उनको मुचलका पाबंद किया गया, जबकि उन्होंने आज तक किसी को थप्पड़ तक नहीं मारा है।