{"_id":"5aeb52904f1c1b9f098b7f08","slug":"101525371536-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की सड़क दुघर्टना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की सड़क दुघर्टना में मौत
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की सड़क दुघर्टना में मौत
देवबंद (सहारनपुर)। सब्जी मंडी में भिंडी लेकर जा रहे किसान की बृहस्पतिवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा भी किया। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर जाम खुलाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देवबंद के गांव गुनारसी निवासी किसान हरिराम का पुत्र हरीश (20) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक द्वारा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित सब्जी मंडी में भिंडी बेचने जा रहा था। करीब साढ़े छह बजे जब हरीश देवबंद-रणखंडी मार्ग पर पहुंचा तो इसी दौरान तेज गति से आ रहे टैंकर से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुघर्टना में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी टैंकर चालक फरार हो चुका था। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी टैंकर चालक की तलाश कर रही है।