फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार-सूर्य प्रताप शाही

किसान की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार-सूर्य प्रताप शाही

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार-सूर्य प्रताप शाही
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप सरकार किसान की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए संकल्पित है। 1745 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद हो रही है, जो 15 जून तक जारी रहेगी। कहा कि इस वर्ष नई पहल करते हुए चना, मसूर, सरसों सहित दलहन के क्रय केंद्र भी शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान कल्याण कार्यशाला के तहत गांव लखनौती में रात्रि प्रवास के लिए जाने से पूर्व यहां विधायक प्रदीप चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को फार्मर फ्रेंडली सरकार बताते हुए कहा कि अब तक पिछली सपा सरकार के मुकाबले 16 गुना अधिक खरीद हो चुकी है। धान और गेहूं खरीद का एक-एक पैसा किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। इस वर्ष दलहन उत्पादक किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से नई पहल करते हुए चना, मसूर, सरसों सहित दलहन के क्रय केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। सरकार ने 1 लाख 20 हजार मीट्रिक टन चना एवं मसूर और 1 लाख 60 हजार मीट्रिक टन सरसों खरीदने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

कहा कि ऋण मोचन योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों का करीब 21 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया जा चुका है और विचाराधीन किसानों की पात्रता की जांच कराई जा रही है। प्रदेश के गांवों में अभियान चलाकर हेल्थ कार्ड बांटा जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े गांवों में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बनारस में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय चावल शोध संस्थान खोले जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed