{"_id":"5ae769394f1c1bed778b5def","slug":"101525115193-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेच डाली सड़कों की फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेच डाली सड़कों की फुटपाथ
Updated Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बची है। क्योंकि, सड़कों की फुटपाथों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार है। नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा करने वालों से नियमित वसूली भी की जाती है। इन कब्जों से जहां अतिक्रमण केे बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घंटाघर से जिला अस्पताल चौक तक हर जगह कब्जे
देहरादून रोड पर घंटाघर से लेकर जिला अस्पताल चौक पर सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जे हैं। सड़कों की फुटपाथ खत्म हो गई है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर 10-10 फिट सड़क पर कब्जा किया हुआ है। मार्ग स्थित ढमोल नदी के छोटे पुल पर बनी एक तरफ की फुटपाथ पर रेहड़ी वालों ने कब्जा जमा रखा है। इस मार्ग से रोजाना हजारों स्कूली बच्चे पैदल निकलते हैं, जिन्हें खतरे के साए में आना-जाना पड़ता है।
कोर्ट रोड पर कब्जों की भरमार
कोर्ट रोड पर सड़क के दोनों तरफ की फुटपाथ पूरी तरह खत्म हो चुकी है। घंटाघर से लेकर कलक्ट्रेट तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ कब्जे हुए हैं। दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर लिया गया। रही-सही कसर ई-रिक्शा और थ्री व्हीलरों ने पूरी कर दी। घंटाघर पर हनुुमान मंदिर के सामने थ्री व्हीलरों ने अवैध स्टैंड बना लिया है, जिससे यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
रेलवे रोड और जीपीओ मार्ग
घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक सड़क की दोनों तरफ कब्जों की भरमार है। रेलवे स्टेशन के नजदीक ही रोडवेज बस स्टैंड है, जिस कारण इस मार्ग से रोजाना हजारों यात्री पैदल निकलते हैं। मगर, सड़क के दोनों तरफ कब्जे होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही हाल जीपीओ मार्ग है। यहां फुटपाथ तो बने हुए हैं। मगर, फुटपाथों पर अवैध रूप से पार्किंग बना ली गई। इसके अलावा पान के खोखे, छोटी-छोटी दुकानें बनाकर अवैध कब्जे किए गए। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अवैध कब्जा करने वालों से नगर निगम नियमित वसूली करता है।
अंबाला रोड और नेहरू मार्केट
अंबाला रोड की दोनों तरफ की सड़कों पर फुटपाथ नहीं है। इस मार्ग पर फुटपाथ के साथ साईकिल ट्रैक भी बना है, जिस पर दुकानदारों और डग्गामार वाहनों ने अवैध कब्जा जमा रखा है। घंटाघर से लेकर मेला गुघाल पुल तक ऐसा ही हाल है। इसी तरह घंटाघर से नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, चौकी सराय, मोरगंज बाजार आदि बाजारों में तो आज तक फुटपाथ बन ही नहीं पाई।
सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। नगर निगम के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक