फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो गोदामों पर छापे, 14 लाख का माल पकडा

दो गोदामों पर छापे, 14 लाख का माल पकडा

Sat, 24 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो गोदामों पर छापे, 14 लाख का माल पकडा
दो गोदामों पर छापे, 14 लाख का माल पकडा
विज्ञापन


सहारनपुर। कर चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की एसआईबी टीम ने दाल मंडी पुल और शौकत अली रोड स्थित दो गोदामों पर छापा मारकर करीब 14 लाख रुपये का सामान कब्जे में लिया। यह दोनों ही अघोषित गोदाम बताए जा रहे हैं। इनमें क्रॉकरी और सौंदर्य प्रसाधन का सामान मिला है।
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम लगातार कर चोरी के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत टीम ने दाल मंडी पुल स्थित एक व्यापारी के अघोषित गोदाम पर छापा मारकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान अपने कब्जे में लिया। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये की बताई जा रही है। इसके अलावा शौकत अली रोड स्थित एक अन्य व्यापारी के अघोषित गोदाम पर भी छापेमारी की गई। इसमें लगभग आठ लाख रुपये मूल्य का क्रॉकरी का सामान था। उसे टीम ने अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने बताया कि दोनों गोदाम अलग-अलग व्यापारियों के हैं और दोनों ही अघोषित हैं। इन दोनों गोदामों से कब्जे में लिए गए सामान की कीमत करीब 14 लाख रुपये है। हालांकि अभी तक पूरा मूल्यांकन नहीं हुआ है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शारदा नगर स्थित पान मसाले के जिस अघोषित गोदाम पर छापा मारकर माल जब्त किया गया था। उसके स्वामी ने अभी केवल दो लाख रुपये ही जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed