फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उलमा ने भाजपा सांसद विनय कटियार को दी नेपाल चले जाने की सलाह

उलमा ने भाजपा सांसद विनय कटियार को दी नेपाल चले जाने की सलाह

Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
उलमा ने भाजपा सांसद विनय कटियार को दी नेपाल चले जाने की सलाह
देवबंद (सहारनपुर)। मुसलमानों को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय कटियार के बयान पर देवबंदी उलमा ने कड़ी नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने कटियार से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) जिला सचिव मौलाना इब्राहीम कासमी ने विनय कटियार के बयान को हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खराब करने और नफरत फैलाने वाला बयान बताया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाए जो मुल्क की एकता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। मौलाना इब्राहीम ने कहा कि विनय कटियार जैसे नेताओं के बयान दिल को चोट पहुंचाने वाले हैं जो इस मुल्क को तोड़ने की तरफ लेकर जा रहे हैं। उन्होंने विनय कटियार से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि आखिर कटियार खुद क्यों नहीं नेपाल चले जाते। वो हमेशा हिंदू मुस्लिमों के नाम पर नफरत फैलाने का काम करते हैं। बता दें कि विनय कटियार ने अपने बयान में कहा था कि जिस तरह से बांग्लादेश से हिंदुस्तान में घुसपैठ हो रही है उससे देश को खतरा पैदा हो गया है। अगर ऐसा ही होता रहा तो कुछ समय बाद हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा और मुसलमान जनसंख्या के आधार पर कहेगा कि उसको अलग देश चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे में सभी परेशानियों का सिर्फ एक ही हल है कि सभी मुसलमानों को सीधा बांग्लादेश या पाकिस्तान भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed