{"_id":"5a89cbf04f1c1ba5268bae36","slug":"101518980080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान पुष्पदंत की माता जयरामा के गर्भ कल्याणक की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान पुष्पदंत की माता जयरामा के गर्भ कल्याणक की पूजा की
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान पुष्पदंत की माता जयरामा के गर्भ कल्याणक की पूजा की
नानौता (सहारनपुर)। नगर स्थित श्री दिगंबर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन भवन में आयोजित सप्तदिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन भगवान पुष्पदंत की माता जयरामा के गर्भ कल्याणक की पूजा की गई। दिनभर चले कार्यक्रम में प्रतिमाओं की आकार शुद्धि, गर्भ कल्याणक पूजा की गई। भगवान के पिता बन रहे पीके जैन और माता किरण जैन ने बैंडबाजों के साथ कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। समारोह में दूर दराज से पधारे श्रद्धालुओं का जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया।
नगर के सहारनपुर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन पर जैनाचार्य 108 श्री नयन सागर जी महाराज के पवित्र सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक कार्यक्रम में दूसरे दिन भी काफी चहल-पहल रही। कार्यक्रम में जैनाचार्य 108 श्री नयन सागर महाराज ने बताया कि जन्म से पूर्व जब भगवान का जीव माता जयरामा के गर्भ में आता है तो माता को 16 स्वप्न आते हैं। उन स्वप्नों का अर्थ पूछने के लिए वे महाराज सुग्रीव के दरबार में पहुंचती हैं। महाराज स्वप्नों का वर्णन सुनने के बाद माता को आश्वस्त करते हुए बताते हैं कि आपके गर्भ में किसी कल्याणकारी जीव या तीर्थंकर प्रभु ने प्रवेश किया है। भगवान के गर्भ में प्रवेश करते ही माता की सेवा के लिए अष्टकुमारियां आकाश मार्ग से आती हैं। इस समस्त चित्रण को जन समुदाय को समझाने के लिए गर्भ कल्याणक का अवसर बनाया जाता है। शाम के समय आरती, शास्त्र सभा, गुरुभक्ति मंगल गीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सुभाष जैन, अंकुर जैन, विशाल जैन, काकू जैन, अजय कुमार जैन, मुकेश जैन, संजय जैन, छोटन लाल जैन, राकेश जैन, रेखा जैन, सीमा जैन, रचना जैन, नरेंद्र जैन, सुदेश जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, शुभ जैन, पूजा जैन, आशीष जैन सर्राफ, मनोज जैन, पंकज जैन, मनोज जैन सर्राफ, जिनेंद्र जैन, सजल जैन, शुभम जैन, सुरेंद्र जैन, मंजू जैन (दिल्ली वाले), आदेश जैन, सुदेश जैन, कालू जैन, रोबिन जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।