फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का टोटा

ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का टोटा

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का टोटा
सहारनपुर। ए श्रेणी का रेलवे जंक्शन सहारनपुर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। स्टेशन पर न तो पेयजल की ही व्यवस्था है और न ही स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। रेलवे यात्रियों को प्लेटफार्म पर जमीन में ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन है, लेकिन यहां यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भारी टोटा है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था तक नहीं हैं। गर्मियां की दस्तक हो चुकी है। रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल के लिए लगाई गई मशीन एक दो माह चलने के बाद ही बंद हो गई। जबकि प्लेटफार्म पर पानी की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म नंबर 4 पर लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग पांच दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरतीं हैं और लगभग 28 हजार यात्रियों का आवगमन होता है। यात्रियों की इतनी संख्या के बावजूद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3 और चार पर यात्रियों को जमीन पर ही बैठकर ट्रेन के इंतजार करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों ने कई बार मूलभूत समस्याओं के निस्तारण की अधिकारियों से मांग की है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे प्लेटफार्म पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। कुछ सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन


--। बुजुर्गों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पहुंचने में हो रही परेशानी
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 पर जाने के लिए बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन प्लेटफार्मों पर पहुंचने के लिए बुजुर्गों को ऊंची सीढ़ियां चढ़नी पड़ रहीं हैं। जिनसे कई बार बुजुर्ग यात्रियों की तबियत भी खराब हो चुकी है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण होना है। एक वर्ष से सामान भी स्टेशन पर रखा हुआ है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही एवं अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्वचालित सीढियां तैयार नहीं हो सकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में बिक रही है खाद्य सामग्री
रेलवे प्लेटफार्मों पर खाद्य सामग्री खुले में ही बेची जा रही है। रेलवे प्लेटफार्म पर लगे स्टॉल एवं रेहड़ियां रेलवे लाइनों के पास ही स्थित है। लाइनों पर फैलने वाली गंदगी की मक्खियां खाद्य पदार्थों को दूषित कर रहीं हैं। लेकिन रेलवे में खाद्य सुरक्षा का कोई भी अधिकारी पिछले कई साल से आकर खाद्य पदार्थों की न तो सैंपलिंग कर रहा है और न ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed