{"_id":"5a6cccda4f1c1b805a8b65a9","slug":"101517079770-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर ने कब्जा मुक्त कराई 25 बीघा भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर ने कब्जा मुक्त कराई 25 बीघा भूमि
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उप जिलाधिकारी सदर संगीता के निर्देशन में शनिवार को ग्राम इब्राहिमपुरा, सरकडी शेख, काटकी झरौली, बलियाखेड़ी, चौरादेव, कालू माजरा, गुमटी, भोजपुर तगा, ककराला, वाजिदपुर और फतेहपुर गुर्जर में 5.8716 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।
ग्राम इब्राहिमपुरा में तालाब, चकरोड और हडवाडे की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इसे जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। चकरोड, तालाब और हडवाडे की कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का रकबा करीब 25 बीघा है। गांव सरकडी शेख में रास्ते और खाद के गड्ढों की 0.193 हेक्टेयर भूमि, माटकी झरौली में गौहर की .82, चौरादेव में तालाब और कब्रिस्तान की 2.219, और बलियाखेड़ी में चकमार्ग, नाला और तालाब की 0.337 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। इसके अलावा कालू माजरा में जोहड़ की 0.369, गुमटी, भोजपुर तगा में 0.36, ककराला में हडवाडा, नई परती आदि की .246, वाजिदपुर मजबता में जोहड़ और शमशान की 1.360 और फतेहपुर गुर्जर में गौहर की 0.82 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटवाया गया है। उप जिलाधिकारी संगीता ने बताया कि सरकारी, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का अभियान जारी रहेगा।