{"_id":"5a6cc8544f1c1bca798b62a8","slug":"101517078612-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों ने की फिल्म पद्मावत की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शकों ने की फिल्म पद्मावत की सराहना
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक तरफ फिल्म पद्मावत का विरोध हो रहा है। वहीं, दर्शक फिल्म की सराहाना कर रहे हैं। फिल्म देखकर आए लोगों ने कहा कि पद्मावत में कोई आपत्तिजनक दृश्य नहीं है। फिल्म को लेकर विवाद की कोई गुंजाइश नहीं है।
दिल्ली रोड जीएनजी मॉल स्थित सिनेमा में लगी फिल्म पद्मावत देखकर लौट रहे लोगों से शनिवार को अमर उजाला ने बातचीत की। पटेलनगर निवासी हन्नी वर्मा ने कहा कि फिल्म देेखकर काफी मनोरंजन हुआ है। मगर, फिल्म को लेकर विवाद हो, ऐसा कोई दृश्य फिल्म में नहीं है। अच्छी फिल्म है। इसके लिए विवाद नहीं होना चाहिए। गुरुद्वारा रोड निवासी ऋषभ देवगन का कहना है कि पद्मावत एक बेहतरीन फिल्म है, जिससे इतिहास की जानकारी मिलती है। मगर, फिल्म में ऐसा उन्हें कुछ नहीं लगा, जिससे किसी को आपत्ति होनी चाहिए। सरसावा निवासी रजत का कहना है कि फिल्म का काफी समय से विरोध हो रहा था। लेकिन फिल्म देेखने से पता चलता है कि विरोध कोई जरूरत नहीं है। विरोध करने वाले लोगों को एक बार फिल्म जरूर देखनी चाहिए। मिशन कंपाउंड निवासी कुशबीर का कहना है कि अच्छी फिल्म बनाई गई है। इसकी सराहना होनी चाहिए। फिल्म को लेकर किसी को विवाद खड़ा नहीं करना चाहिए। लोगों में फिल्म देखने को लेकर भारी उत्साह है।