{"_id":"5a6a32844f1c1b8e238b4bf9","slug":"101516909188-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के गीतों पर दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के गीतों पर दी शानदार प्रस्तुति
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों ने लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
दिल्ली रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। बच्चों ने देशभक्ति की गीत गाकर अनेक प्रस्तुतियां दी। स्कूल की डायरेक्टर सीमा ने बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की शपथ दिलाई। तमन्ना, आरजू, कनक, वेदांत, अमोघ, अक्षिता चहक, सोहम, आरोन, आदिकार, कार्तिकेय, सम्राट, काव्या, विराज आदि मौजूद रहे।
उधर, रूपाली विहार स्थित सभागार में संकल्प संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर नृत्य किया। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। संस्था के मैनेजर एसएल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। कमेला कॉलोनी स्थित मदरसा अनीसुल कुरआन में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। मदरसा संचालक उस्मानी, अध्यक्ष हकीम उवैस, मीना बेगम, शबीना, आयशा, फात्मा, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद अनीस आदि मौजूद रहे।