{"_id":"5a57b08c4f1c1b2c198b470d","slug":"101515696268-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु वधशालाओं का निरीक्षण, अवैध कटान पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु वधशालाओं का निरीक्षण, अवैध कटान पर कार्रवाई की चेतावनी
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार दोपहर डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने नगर पालिका और जिला पंचायत द्वारा संचालित पशु वधशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पशु वधशालाओं के समीप से अवैध रूप से चर्बी पकाने में काम आने वाले लोहे के चार बडे़ ड्रम बरामद हुए। जेसीबी की मदद से उन्हें तोड़ दिया गया। एसडीएम ने संचालकों को मानकों के अनुरूप ही कटान करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम अमित आसेरी के नेतृत्व में पुलिस, स्वास्थ्य, फूड सेफ्टी और प्रदूषण विभाग की टीम पशु वधशालाओं पर पहुंची। टीम को देखते ही वहां काम कर रहे लोगों और संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने दोनों पशु वधशालाओं और उनके अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी। जांच टीम में सीओ आरके सिंह, एसएसआई संजीव यादव, प्रदूषण विभाग के एएसओ गीतेश चंद्रा, लैब असिस्टेंट संजय जायसवाल, खाद्य विभाग के सुनील शर्मा, अशोक कुमार, विशाल कुमार गुप्ता, नगरपालिका ईओ कृष्ण मुरारी, सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुराल के नीचे छिपे मिले ड्रम
गंगोह। एसडीएम के नेतृत्व में स्लाटर हाउसों के निरीक्षण को गई जांच टीम को पश ुवधशालाओं से कुछ दूरी पर एक खेत में चर्बी पकाने के चार ड्रम बरामद हुए। ड्रमों को पुराल डालकर उसके नीचे छिपाया गया था। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से उक्त ड्रमों को तोड़ दिया गया।बता दें कि 21 दिसंबर को भी उक्त कमेलों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान दोनों कमेलों में अवैध रूप से खुलें में कटान होता पाया गया था। इसके बावजूद आज तक इनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नही की गई। इसे लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।