फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा 19-33-02

आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा 19-33-02

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा 19-33-02
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्ेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों की सूची मेयर पद के उम्मीदवारों व राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के संशोधनों पर विचार के उपरांत समिति द्वारा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान व मतगणना में कर्मियों को लाने एवं ले जाने के लिए समुचित व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय चुनाव से जुड़े प्रभारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों तथा चुनाव को प्रभावित करने के लिए सामग्री वितरण करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कर्मियों को दूसरी ट्रेनिंग के समय चुनाव सामग्री का बैग उपलब्ध करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि रूटचार्ज को अंतिम रूप दे दिया जाए जिससे किसी को भी कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्र के लिए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली जायें।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यों को पूरा करने में समयबद्धता व पारदर्शिता का ध्यान रखें। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने फ्लाईंग स्क्वाएड में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों में और तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को अनुमति मिलने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अनुमति पत्र आर.ओ. कार्यालय से प्राप्त होने के बाद 24 घंटों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी कराए जाने की समुचित व्यवस्था की जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी संगीता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एस.सोढ़ी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed