{"_id":"5a0dde8e4f1c1bd9538bda41","slug":"101510858382-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के तेल की कालाबाजारी रोकने को डीएम ने बनाई जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के तेल की कालाबाजारी रोकने को डीएम ने बनाई जांच टीम
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी के तेल की कालाबाजारी रोकने को डीएम ने बनाई जांच टीम
सहारनपुर। उचित दर विक्रेताओं को मिलने वाले मिट्टी के तेल की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम पीके पांडे ने जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम को कम से कम 25 प्रतिशत राशन डिपो होल्डर्स के यहां रेंडम चेकिंग करके 22 नवंबर तक अपनी आख्या डीएम को सौंपनी होगी। यह टीम नवंबर माह में उठाए गए मिट्टी के तेल की जांच करेगी।
मिट्टी के तेल की कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए डीएम ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने थोक विक्रेताओं के यहां से मिट्टी के तेल के उठान की रेंडम चेकिंग कराने के लिए एक जांच टीम का गठन किया है। इसमें पूर्ति विभाग के निरीक्षकों और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को शामिल किया गया है। जो दूसरी तहसीलों के कम से कम 25 प्रतिशत उचित दर विक्रेताओं के यहां रेंडम चेकिंग करेंगे। उन्होंने 22 नवंबर तक इसकी आख्या मांगी है। डीएम द्वारा बनाई गई जांच टीम में नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक प्रतिभा शर्मा, तहसील बेहट में पूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी, पूर्ति निरीक्षक रामपुर मनिहारान में नेहा गुप्ता, नकुड में पूर्ति निरीक्षक दिनेशचंद, सदर तहसील में पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, और नगर निगम के पूर्वी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक नीरज कुमार जांच करेंगे। जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वे 22 नवंबर तक अपनी जांच आख्या जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से उन्हें उपलब्ध करा दें।