फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, लंका जलाई

हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, लंका जलाई

Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, लंका जलाई
हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी, लंका जलाई
विज्ञापन

गंगोह/अंबेहटा/छुटमलपुर/चिलकाना (सहारनपुर)। रामलीलाओं में बुधवार रात लंका में प्रवेश करने के बाद हनुमान ने अशोक वाटिका को उजाड़ा तो बाद में सोने की लंका को जला दिया। हनुमान लीला को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और तालियां गूंजती रहीं।
गंगोह की पुरातन श्री रामलीला की शुरुआत डग मग डोले जीवन नैया, आय बनो प्रभु आप खिवैया प्रार्थना से हुई। इसमें एक कंपनी के नेशनल हेड केवी सुब्रहमण्यम एवं जोनल हेड दिनेश शर्मा सपरिवार मौजूद रहे। कंपनी की ओर से रंगमंच के कलाकारों राम नितिन, लक्ष्मण मयंक सन्नी, सीता अनुज नामदेव, रावण पाहुजा, मेघनाद थारुल शम्मी, दशरथ श्रवण शर्मा, श्रवण कश्यप कुमार फौजी, ताड़का अरविंद साढा, हनुमान आदेश नामदेव, नवीन मिक्का, अतुल गोयल, सन्नी चुग, राजेश्वर शर्मा, दीपक गर्ग सहित विभिन्न कलाकारों व सहयोगियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव मंडल की ओर से अध्यक्ष रघुनंदन गोयल, अरविंद कपूर एवं मनोज गोयल ने सरोपा भेंटकर आभार जताया। लंका दहन लीला के दौरान सीता (अनुज नामदेव) के विलाप से वातावरण गमगीन हो गया। रावण (नीरज पाहुजा) ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। हनुमान (आदेश नामदेव) ने अशोक वाटिका को तहस-नहस करने का शानदार दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद लंका दहन से पूर्व रावण और हनुमान के बीच हुए संवादों पर दर्शक वाह-वाह कर उठे। मेघनाद (राहुल राज), अक्षय (उमंग शर्मा) सहित सभी पात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों संजय सैनी, अरविन्द साढा, नवीन मिक्का आदि के मंचन ने भी प्रभावित किया। बालू में लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा में श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बुधवार रात को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। रावण का अभिनय बिजेंद्र कश्यप, सीता का अभिनय मुन्ना, हनुमान का अभिनय राकेश शर्मा, राम का धनश्याम वर्मा और लक्ष्मण का अभिनय राजू रूहेला ने किया। मंच संचालन नरेश गोयल ने किया। इस दौरान रतन पांचाल, बोबी जैन, नितिन भटनागर, रवि कश्यप, सन्नी मित्तल, गौरव मित्तल, सुरेश छलेरिया, राजकुमार खुराना आदि मौजूद रहे।

छुटमलपुर की रामलीला में बीती रात रावण दरबार, विभीषण शरणागत और अंगद-रावण संवाद के रोमांचक दृश्य मंचित किए गए। आयोजन में मींजू सैनी, नीरज गोयल, संजीव सिंघल, भीम सैन आदि का सहयोग रहा। चिलकाना के सुल्तानपुर में श्रीराम लीला में समुद्र सेतु निर्माण कर श्रीराम लंका पहुंचे तथा अंगद रावण संवाद के बाद दोनों पक्षों ने युद्ध की घोषणा कर दी। लीला से पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, अमित शर्मा, चौ. देवी सिंह, तेजपाल सिंह, निर्दोष प्रधान, धर्मेंद्र सिंह आदि ने श्रीराम तथा लक्ष्मण की आरती की। अंगद की भूमिका अंकुश सैनी, रावण की भूमिका में आदेश सैनी ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस दौरान प्रकाश चन्द सैनी, हुकुम सिंह, राजपाल सैनी, वीरेन्द्र जैन, बसंत गुप्ता, पुन्नराम, सीता राम सैनी, जयपाल, सौरभ सैनी, सचिन, ताराचंद, बब्लू त्यागी, सुनेश सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed