{"_id":"59a9afeb4f1c1b42738b4c22","slug":"101504292843-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों से पूछी देश व जीवन से संबंधित बाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बच्चों से पूछी देश व जीवन से संबंधित बाते
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिल्ली जाकर नवनियुक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। बच्चे राष्ट्रपति से मिलकर अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित दिखे।
प्रधानाचार्य सीमा शर्मा और डायरेक्टर तनुराज सिंघल के नेतृत्व में छात्रों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंटकर उन्हें बधाई दी। बच्चों ने राष्ट्रपति के समक्ष अपनी प्रतिभानुसार शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक कुरीतियों एवं स्वच्छ भारत जैसे ज्वलंत विषय पर विचार प्रस्तुत किए। बच्चों की सकारात्मक सोच पर राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके सफल जीवन की कामना की। उन्होंने बच्चों से देश और जीवन से संबंधित विभिन्न बातें पूछकर उनका मार्गदर्शन भी किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि देश के सर्वोच्च स्थान पर विराजमान व्यक्ति का इतना सरल व्यक्तित्व स्वयं में प्रेरणादायक है। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति से भेंटकर बच्चों को जीवन के लिए प्रेरणा प्राप्त होती है। इसलिए संस्था सदैव यही प्रयास करती है कि इस प्रकार के अधिक से अधिक अवसर बच्चों को प्रदान कराए जा सके।