फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा के सता में आते ही कपड़ों की तरह पार्टी बदल रहे स्वार्थी लोग

भाजपा के सता में आते ही कपड़ों की तरह पार्टी बदल रहे स्वार्थी लोग

Wed, 23 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के सता में आते ही कपड़ों की तरह पार्टी बदल रहे स्वार्थी लोग
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कुछ स्वार्थी किस्म के लोग कपड़ों की तरह पार्टी बदलने के कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला कायस्थवाड़ा में हैप्पी स्कूल में भाजपा की बैठक में शशी त्यागी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेताओं पर आपत्ति जताई है। रामकला सैनी व विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। परंतु पार्टी में कुछ ऐसे लोग शामिल हो गए हैं जिनका काम कपड़ों की तरह पार्टी बदलने का है। वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीपी सिंह, चौ. यशपाल सिंह, राजकिशोर गुप्ता, जगदीश बंसल आदि ने पार्टी में हाल ही में सपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ व्यापारी नेताओं की मुखालफत की है। इस मौके पर दीपकराज सिंघल, देवीदयाल शर्मा, दीपक वर्मा, ओमपाल सिंह पवन धीमान, अरुण गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह त्यागी और संचालन चंदन सिंह राणा ने किया। बैठक में विवेक तायल, आलोक कुमार, रविंद्र चौधरी, शुभमराज सिंघल, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

500 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार
देवबंद। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य 500 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया है। वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की मांग को लेकर 4 सितंबर को गन्ना भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता धर्मपाल सिंह और संचालन हाफिज मुर्तजा त्यागी ने किया। इस मौके पर केशर आलम, राजेंद्र सिंह, गुलविंद्र सिंह, सुलेमान, भूरा त्यागी, करेशन लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, सुधीर चौधरी, संजय चौधरी, गोपाल शर्मा, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed