{"_id":"5994a3d84f1c1b2e2f8b46c0","slug":"101502913496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री कृष्ण की झांकियां देखने से वंचित रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री कृष्ण की झांकियां देखने से वंचित रहे श्रद्धालु
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। 132 केवी बिजलीघर में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण मंगलवार की रात्रि लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां देखने से वंचित रह गए। क्षेत्र में बिजली करीब चार घंटे बाधित रही।
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस होने के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी था लेकिन त्यौहार होने के कारण भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। बिजली दिनभर आंख मिचौनी करती रही। शाम करीब पौने सात बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। जब रात्रि आठ बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने विभाग के अधिकारियों से फोन कर जानकारी लेनी चाही पर उन्होंने फोन उठाना गवारा नहीं समझा। इस कारण अंधेरे में ही लोग बैठे रहे। इस वजह से लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का आनंद भी नहीं उठा पाए। रात्रि करीब 11 बजे नगर तो 11.30 बजे देहात में बत्ती आई। इसके बाद लोगों ने दिनभर रखा उपवास खोला। बुधवार को तहसील दिवस में कुछ लोगों ने एसडीएम के सामने बिजली अधिकारियों की शिकायत की। इस पर एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि उनका भी फोन नहीं उठाया गया। बात उच्चाधिकारियों के कानों तक पहुंची जिस पर एक्सईएन से जानकारी ली गई। पता चला कि 132 केवी में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।