फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूरी रात भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

पूरी रात भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय

Sun, 23 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूरी रात भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
पूरी रात भोले के जयकारों से गूंजते रहे शिवालय
विज्ञापन

सहारनपुर। शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में देर रात तक भगवान आशुतोष का जलाभिषेक हुआ। शिवालय भोले के जयकारों से गूंजते रहे। धोबीघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के जलाभिषेक का समय रात नौ बजे से शुरू था। मंदिरों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने के कारण शनिवार सुबह तक जलाभिषेक होता रहा। मंदिर समिति के प्रधान दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, पुल खुमरान स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

श्री बालाजी धाम में 51 परिवारों ने किया रुद्राभिषेक
सहारनपुर। सिद्घपीठ श्री बालाजी धाम में 51 परिवारों ने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। धाम में स्थित भगवान संकटमोचन महादेव का महाभिषेक किया गया। इस अवसर पर धाम को भव्य रूप से सजाया गया। धाम के संस्थापक अतुल जोशी के सानिध्य में हुए महाभिषेक का शुभारंभ आचार्य अजय किरननंदन ने विधि विधान से किया। आचार्य मोहित वशिष्ठ, शुभम कौशिक, अतुल शास्त्री, अजय वशिष्ठ ने रुद्राभिषेक और शिव लिंगाष्टक संपन्न कराया। भगवान शंकर को दूध, दही, शहद, शक्कर, घी और पंचामृत स्नान कराया गया। इस अवसर पर अरुणा जोशी, मयंक जोशी, बलबीर सिंह, अरविंद जैन, महेश शिवा, पंकज कमल, अरविंद जैन, सोनू त्यागी, निमिष बतरा, प्रमोद माहेश्वरी, विवेक गुप्ता, अनिल सैनी, जोनी, नेतराम, अखिल माहेश्वरी, प्रेरणा, उषा, रजनी, मोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed