{"_id":"5965224f4f1c1b39228b4695","slug":"101499800143-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने की शौचालय बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने की शौचालय बनवाने की मांग
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने की शौचालय बनवाने की मांग
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। खुले में शौच करने को मजबूर रामपुरी की ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव में शौचालय बनवाए जाने की मांग उठाई।
ग्राम सभा सांचलू के मजरे रामपुरी में 100 के करीब परिवार निवास करते हैं, परंतु आज तक किसी भी परिवार में शौचालय नहीं है। मजबूरी वश उन्हें व उनकी बहू-बेटियों को जंगल में शौच करने के लिए जाना पड़ता है। मंगलवार को गांव की उर्मिला, रेखा, रानी, प्रियंका, लीला, मिमला, मुंदर, सुखदा, सुलोचना, पारूल, कौशल, प्रमिला, लता, रूबी, इंद्रा आदि तहसील पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि सरकार की खुले में शौच से मुक्ति योजना का लाभ उनके गांव को नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जंगल में शौच करने जाने से भी खेत मालिकों द्वारा रोका जाने लगा है, ऐसे में उनके सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। चेतावनी दी यदि उनके गांव में सरकारी योजना के तहत शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया तो वह तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी। बाद में महिलाओं ने नायब तहसीलदार चंद्रकांता को ज्ञापन सौंप समस्या के निदान की मांग की।