फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजेंद्र राजन को मिला साहित्य गंधा गीत सम्मान

राजेंद्र राजन को मिला साहित्य गंधा गीत सम्मान

Sat, 01 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र राजन को मिला साहित्य गंधा गीत सम्मान
कवि राजेंद्र राजन को मिला साहित्य गंधा गीत सम्मान
विज्ञापन


सहारनपुर। प्रख्यात गीतकार राजेंद्र राजन को साहित्य सेवा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2017 का साहित्य गंधा गीत सम्मान से सम्मानित किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी सिंह ने उनको प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और पुरस्कार राशि प्रदान की।

लखनऊ के हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहर के न्यू आवास विकास कालोनी वासी प्रख्यात गीतकार राजेंद्र राजन को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य गंधा परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देश की 14 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले राजेंद्र राजन को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2015 का साहित्य भूषण पुरस्कार, साहित्य श्री पुरस्कार, श्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर स्मृति पुरस्कार, पंडित जगन्नाथ शुक्ल पुरस्कार, महादेवी वर्मा पुरस्कार, सृजन सम्मान, प्रणाम सम्मान और तुलसी मानस सम्मान से नवाजा जा चुका है। अब तक उनकी कई पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। इनमें ‘पतझर-पतझर’, ‘सावन-सावन’, ‘दो गीत लिखे मैने’ और ‘खुशबू प्यार करती है’ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed