फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जमीन के विवाद में पथराव, प्रधान सहित तीन घायल

जमीन के विवाद में पथराव, प्रधान सहित तीन घायल

Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पथराव, प्रधान सहित तीन घायल
जमीन के विवाद में पथराव, प्रधान सहित तीन घायल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। पठानपुरा जंधेड़ी गांव में सोमवार को आबादी की 12 बिस्सा जमीन पर स्वामित्व को लेकर वर्तमान एवं पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में पथराव हुआ और लाठी-डंडे भी चले। इसमें वर्तमान प्रधान समेत उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सीओ एवं इंस्पेक्टर भारी फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां से दोे लोगाें को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गांव पठानपुरा जंधेड़ी में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान इंतजार पक्ष के लोगों में आबादी की 12 बिस्सा जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। यह न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को पूर्व प्रधान पक्ष के लोग इस जमीन पर खड़े बांस काटने के लिए पहुंच गए। वर्तमान प्रधान और उनके पक्ष के लोगों को जब इसकी सूचना मिले तो वे मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों को मामले निपटारे तक बांस काटने से रोकना चाहा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने वर्तमान प्रधान और उनके लोगों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव में प्रधान इंतजार, उनके पिता इलियास के अलावा शौकत घायल हो गए। पथराव की सूचना मिलते ही सीओ इंदु सिद्धार्थ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर पूर्व प्रधान पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत के चलते इलियास एवं शौकत को प्राथमिक उपचार के बाद रेेफर कर दिया गया। शौकत की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। घायल ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर मिली है। दूसरा पक्ष अभी फरार है। जमीन के विवाद के साथ ही चुनाव रंजिश से जुड़ा मामला नजर आ रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed