{"_id":"594823794f1c1bc95d8b45f7","slug":"101497899897-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक व जातीय दंगों ने यूपी को कई वर्ष पीछे धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक व जातीय दंगों ने यूपी को कई वर्ष पीछे धकेला
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक और जातीय हिंसा ने यूपी को पीछे धकेला
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सैनी सराय में सोमवार को सपा के सदस्यता अभियान में 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में जमीन पर कोई कार्य होता नजर नहीं आ रहा है।
सपा नेता रामकिशन सैनी ने कहा कि योगी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो चुकी है। प्रदेश में विकास ठप पड़े हैं। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। सांप्रदायिक व जातीय हिंसा ने प्रदेश को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश पंवार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का तांडव नजर आने लगा है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। सपा ही प्रदेश में उत्तम सरकार बना सकती है। अध्यक्षता विजयपाल सैनी व संचालन अमजद अली ने किया। इस दौरान नए सदस्यों का नवीनीकरण कराया गया। बैठक में शिवकुमार सैनी, अंकित सैनी, सुरेंद्रपाल सिंह, मुजम्मिल, मौ. अरशद, आबिद अली, सालिम, फैजान, रामप्रसाद सैनी, संदीप सैनी, पंकज सैनी, रविंद्र सैनी, राजन, शिवम, प्रवेश सैनी आदि रहे।