{"_id":"594430bd4f1c1b1f4c8b456e","slug":"101497641149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से दूध के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों से दूध के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्थानों से दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
सहारनपुर। ईद के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हसनपुर चुंगी और नवादा तिवाया से दूध के दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जिससे डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में ईद के त्यौहार के मद्देनजर दूध के नमूने लेने के लिए निकले। टीम ने नई खुली दूध की पैकिंग डेयरी आशीष जैन की राजदरबार मिल्क गुड लाइफ डेयरी पर छापा मारा। उनका नवादा तिवाया पर काऊ मिल्क के नाम से पैकिंग हो रही थी। टीम ने वहां से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। इसके अलावा हसनपुर चुंगी पर लगभग एक क्विंटल दूध लेकर आ रहे ग्राम मनानी नल्हेड़ा निवासी रोहताश को रोक कर उसके दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ईद के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।