{"_id":"5939a7944f1c1b1d608b45d2","slug":"101496950676-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक, खाद की दुकानों पर छापे, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक, खाद की दुकानों पर छापे, हड़कंप
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। एसडीएम ने कृषि विभाग की टीम को साथ लेकर कीटनाशक, खाद एवं बीज की दुकानों पर छापामारी की। कीटनाशकों और खाद के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से विक्रेताओं में बेचैनी रहे। कुछ विक्रेता अपनी दुकानें बंद करके चले गए।
बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह की टीम में शामिल धर्मेश कुमार एवं अंकुर ने दुकानों पर छापे मारे। कृषि विभाग की टीम ने खाद एवं कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए। दिल्ली हाईवे पर शिव कृषि रक्षा केंद्र, कृषक भारती सेवा केंद्र, अवनीश जैन एंड कंपनी, पुंडीर खाद भंडार आदि पर छापे मारे। ये नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर खाद और कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान पर नकली कीटनाशक दवाओं और खाद बेचने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।