फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   101 buses that went on election duty returned

चुनाव ड्यूटी में गईं 101 बसें लौटीं

Tue, 08 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
101 buses that went on election duty returned
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गई रोडवेज की बसें लौटनी लगी हैं। अभी तक 101 बसें वापस आ गई हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। वापस आई बसों का संचालन फिर से लंबी दूरी के मार्गों पर सुचारु कर दिया गया है। दस मार्च तक सभी 316 बसें संबंधित डिपो पर आ जाएंगी। इसके बाद रोडवेज बसों का संचालन पहले की ही तरह पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते करीब डेढ़ माह से उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। सहारनपुर क्षेत्र के चार डिपो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली डिपो से चुनाव ड्यूटी में कुल 316 बसें गई थीं। एक साथ इतनी बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने और अन्य जनपदों के डिपो से भी बसें कम आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ, आगरा, बहराइच, ऋषिकेश-दिल्ली आदि लंबी दूरी के मार्गों पर बसों का संचालन बहुत कम हो गया था। अनुबंधित बसों को ही लोकल मार्गों पर फेरे बढ़ा कर चलाया जा रहा था। अब सभी सातों चरण का मतदान पूरा होने पर बसें लौटने लगी हैं। अभी तक 101 बसें आ चुकी हैं। बाकी सभी बसें दस मार्च तक सभी डिपो पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

- रीजन के चारों डिपो से 316 बसें चुनाव ड्यूटी में गई थीं, जिससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। अब बसें लौटने लगी हैं। दस मार्च के बाद सभी मार्गों पर बसों का संचालन पूर्व की भांति सुचारु हो जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार
क्षेत्रीय प्रबंधक
सहारनपुर
डिपो चुनाव ड्यूटी मेें र्गइं बसें लौटी बसें
सहारनपुर 105 57
मुजफ्फरनगर 103 26
छुटमलपुर 52 16
खतौली 56 02
योग 316 101
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed