{"_id":"580e67164f1c1b057fbc1e43","slug":"10-coin-offered-by-the-priest-refused","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 का सिक्का चढ़ाने से पुजारी ने किया इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 का सिक्का चढ़ाने से पुजारी ने किया इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
दस रुपये का सिक्का
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 रुपये का सिक्का जी का जंजाल बनता जा रहा है। हालत ये हो गए हैं कि नगर स्थित एक मंदिर के मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं से 10 रुपये का सिक्का चढ़ाने के लिए मना कर दिया है। वहीं 10 का सिक्का न लेने पर मोहल्ला शाहबुखारी के एक युवक ने जलेबी विक्रेता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
करीब एक माह से नगर एवं देहात क्षेत्र में 10 रुपये का सिक्का लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। लोग सिक्के लेकर दुकानों से सामान खरीदने जाते हैं लेकिन दुकानदार चलन से बाहर बताकर उन्हें लेने से मना कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि दुकानदार कहते हैं कि 10 रुपये का सिक्का सरकार ने बंद कर दिया है। इस स्थिति से दुकानदार और ग्राहकों में रोजाना झगड़े तक की नोबत आ रही है। ऐसे हालत में लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह इन सिक्कों का क्या करें।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित दाताराम का कहना है कि लोग काफी समय से मंदिर में 10 रुपये का सिक्का चढ़ा रहे हैं। जब वह उन्हें लेकर सामान खरीदने बाजार गए तो दुकानदारों ने उसे लेने से इंकार कर दिया। जिसके चलते अब उन्होंने भी श्रद्धालुओं से मंदिर में 10 का सिक्का चढ़ाने से मना कर दिया है।
वहीं, मोहल्ला शाहबुखारी निवासी असीम ने हनुमान चौक पर दुकानदार ने 10 रुपये का सिक्का लेने से मना करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इस मामले में एसडीएम एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बैंक अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।
10 रुपये के सिक्के को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी है उसे तुरंत दूर किया जाए। जो भी व्यक्ति भारतीय मुद्रा का अपमान करेगा उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोतवाल आरएन सिंह यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।