फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.91 crore property of gangster brothers attached

Saharanpur News: गैंगस्टर ड्रग माफिया और भाई की 1.91 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
1.91 crore property of gangster brothers attached
गंगोह। तहसील प्रशासन की टीम ने ड्रग माफिया और उसके भाई की गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब एक करोड़ 91 लाख रुपये की संपत्ति को सील कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी साथ रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार राधेश्याम के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने सबसे पहले सहारनपुर मार्ग स्थित अलताज चिकन सेंटर के नाम से गंगोह स्थित दुकान को कुर्क किया। इसके बाद गांव बाढ़ीमाजरा पहुंच कर एक आवासीय भूखंड और 0.120 हेक्टेयर कृषि भूमि को कुर्क किया गया है। संपत्ति की कीमत एक करोड़ 91 लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि जुल्फान व इरफान के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ माह पहले ही गंगोह पुलिस ने जुल्फान व इरफान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसी के तहत संपत्ति कुर्क की गई है। इरफान की गंगोह के सहारनपुर मार्ग स्थित संपत्ति के अलावा गांव बाढ़ी माजरा में एक आवासीय भूखंड और खेती की जमीन को कुर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed