{"_id":"57a6a5074f1c1b78272b8cc5","slug":"sadhavi-niranjan-jyoti-says-akhilesh-government-trying-to-protect-gangrape-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी ने कहा, गैंगरेप के दोषियों को बचा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी ने कहा, गैंगरेप के दोषियों को बचा रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/ झांसी
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रोज बढ़ती बलात्कार, गैंगरेप की घटनाओं को देखकर लग रहा है कि अखिलेश राज में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के गैंगरेप दोषियों पर जिस तरह धीमी गति से कार्रवाई चल रही है, इससे साफ है कि प्रदेश सरकार उनको को बचाने की कोशिश जुटी हुई है। शनिवार को यह बात उन्होंने पत्रकारों से कहीं। वह भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शिरकत करने आईं हैं।
उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष ने भी अब गैंगरेप पर राजनीति शुरू कर दी है। बसपा के शासन काल में शीलू प्रकरण हुआ था। बसपा विधायक ने ही पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया था, इसके बाद पुलिस ने उल्टा पीड़िता को चोरी में बंद कर दिया था। तब उन्हें यह कृत्य दिखाई नहीं दिया था।
शरद यादव के कांवरियों को बेरोजगार कहने के बयान पर उन्होंने कहा कि सभी की धार्मिक भावनाएं होती हैं। ऐसे बयान देने की जगह उनका सम्मान करना चाहिए। आगामी विधानसभा में यूपी से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका हर कार्यकर्ता दावेदार होगा।