{"_id":"b571a60258de9ae7fb92c1537d4f6e54","slug":"sachin-with-tajmahal-on-stamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप में ताज के साये में नजर आएंगे सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप में ताज के साये में नजर आएंगे सचिन
अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट के युगपुरुष के साथ बिताया गया हर लम्हा क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास है। वह सचिन से जुड़ी हर याद को सहेजना चाहते हैं। ऐसी ही दीवानगी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में भी नजर आ रही है।
विज्ञापन
वह भी तकरीबन एक दशक पूर्व ताज के दीदार को आए सचिन की फोटो को यादगार बनाने में जुटे हैं। वह ताज के साये में खींचे गए सचिन के फोटो को स्टांप बनवाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
सचिन से जुड़ी हर याद को लोग हमेशा से ही सहेजते आए हैं। लेकिन उनके क्रिकेट से अलविदा कहने बाद उनसे जुड़ा हर लम्हा लोगों के लिए और खास हो गया। कोई सचिन के साथ खिंचाई फोटो को सुरक्षित रखने की बात कर रहा है तो कोई उनके आखिरी मैच की टिकट यादगार के रूप में रख रहा है।
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा के अधीक्षण पुरातत्वविद् एनके पाठक ने बताया कि सन 1992 में सचिन आगरा आए थे और ताजमहल को भी निहारा था। उस समय सचिन का ताजमहल के साये में फोटो खींचा गया था।
एएसआई ने तय किया है कि डाक विभाग के साथ मिलकर ताजमहल के साये में सचिन के फोटो को स्टांप बनाए जाए। एएसआई ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।