फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayag Kumbh Mela 2019 Shahi Snan Dates Timings Bathing Samay

प्रयाग कुंभ 2019 की विश्व स्तर पर ब्रांडिंग कर रही है सरकार, जानिए प्रमुख स्नान की तिथियां

Thu, 25 Oct 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Thu, 25 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Prayag Kumbh Mela 2019 Shahi Snan Dates Timings Bathing Samay
कुंभ
15 जनवरी से शुरू होने जा रहे प्रयाग कुंभ को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए सरकार ने विश्व के कई प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई है। लंदन से इस योजना का बकायदा शुरुआत भी किया जा चुका है। चुनावी साल होने के कारण सरकार इस महाआयोजन की भव्यता को बढ़ाने में कोई कमी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन


प्रयाग कुंभ की भव्यता के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। सरकार का प्रयास यह है कि इस महाआयोजन में देश के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसी को देखते हुए केन्द्र सरकार 2019 का प्रवासी भारतीय सम्मेलन वाराणसी में आयोजित कर रही है। जिससे इस सम्मेलन में आए हुए लोग भी प्रयाग कुंभ को नजदीक से देख सकेंगे।
विज्ञापन


अप्रवासी भारतीयों के लिए संगम नगरी प्रयाग में इंतजाम भी कराए जा रहे हैं। विदेश में इसके प्रचार-प्रसार के लिए ब्रांडिंग की जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से सभी दूतावासों को पत्र भेजा गया है। विदेशी शहरों में रोड शो के साथ ही कुंभ के पोस्टर्स और वीडियो भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गुना बढ़ा कुंभ का बजट
ज्ञात हो कि कुंभ यूनेस्को के सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल हो चुका है। कुंभ के बजट को भी सरकार ने कई गुना बढ़ा दिया है। इस बार का बजट 26.39 अरब रुपए रखा गया है। जबकि पिछली बार यह बजट 11.42 अरब रुपए था। 

13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
मकर संक्रांति से चार मार्च महाशिवरात्रि तक चलने वाले कुंभ में इस बार देश-दुनिया से 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आने की उम्मीद है। पिछला कुंभ शहर 14 सेक्टरों में 1936 हेक्टेयर में बसा था। इस बार इसे 3200 हेक्टेयर और 20 सेक्टरों में बसाया जाएगा।

ये हैं स्नान की प्रमुख तिथियां
मकर संक्रांति - 15 जनवरी 2019
पौष पूर्णिमा - 21 जनवरी 2019
मौनी अमवस्या - 4 फरवरी 2019
बसंत पंचमी - 10 फरवरी 2019
माघ पूर्णिमा - 19 फरवरी 2019
महाशिवरात्रि - 4 मार्च 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed