फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road accident in Mathura: Car collided with unknown vehicle on Yamuna Expressway, seven died on the spot

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

Sat, 07 May 2022 08:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 08:14 AM IST
सार

कार सवार लोग मूलरूप से हरदोई के गांव सुंदरपुर के रहने वाले थे। वहां शादी समारोह में शामिल होकर नोएडा वापस जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है।

विज्ञापन
Road accident in Mathura: Car collided with unknown vehicle on Yamuna Expressway, seven died on the spot
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव सुंदरपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख 

पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



 

शादी समारोह से लौटे रहे थे  

कार में गांव सुंदरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और कृष सवार थे। ये लोग वहां शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह नोएडा वापस लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत

सड़क हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है। 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख 

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed