{"_id":"7f323454-ed80-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"rape-with-two-woman-in-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साधुओं ने किया आश्रम में किशोरी से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साधुओं ने किया आश्रम में किशोरी से रेप
वैशाली/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में कौशांबी स्थित एक आश्रम की एक अनाथ किशोरी ने आश्रम के ही दो साधुओं समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दो साधुओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा गिरफ्त से दूर है। मंगलवार को किशोरी का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
आश्रम की संचालिका साध्वी दिव्य योगमाया सरस्वती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके यहां करीब सौ बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
उन्होंने बताया कि सात जुलाई को गौशाला की देखरेख करने वाले युवक शिवा (20) निवासी बिहार को किशोरी (13) के साथ अश्लील हरकतें करते देखा गया। इस पर शिवा की पिटाई की गई।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि शिवा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले आश्रम के ही साधु बैसाखीदास (50) और देशराज उर्फ वरुण (35) ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
सात जुलाई को ही संचालिका ने मामला रफा-दफा कर दिया था पर सोमवार को आश्रम के कुछ लोगों ने मीडिया को जानकारी दे दी। पत्रकार जब आश्रम पहुंचे तो संचालिका ने मामला बढ़ता देख तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने शिवा और बैसाखीदास को गिरफ्तार कर लिया जबकि वरुण फरार है।
विज्ञापन
एसएचओ इंदिरापुरम उपेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी शिवा 24 जून को मुंबई से आश्रम में रहने आया था। बैसाखीदास पिछले 35 साल से आश्रम में ही रहता है जबकि देशराज उर्फ वरुण एक वर्ष पहले आश्रम छोड़कर जा चुका है। उसकी तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
डेढ़ साल पहले भी पुलिस ने दबाया मामला
आश्रम संचालिका के अनुसार 2007 में बच्ची लावारिस अवस्था में पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसे आश्रम के सुपुर्द कर दिया गया था। करीब डेढ़ साल पहले जब बैसाखीदास ने उसके साथ दुष्कर्म किया था तब भी पुलिस ने शिकायत दर्ज न करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया था।
सात जुलाई को रेप के बाद भी पुलिस ने करीब एक सप्ताह तक मामले को दबाने की कोशिश की। सोमवार को मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लगातार विवादों में रहा है आश्रम
कौशांबी का यह आश्रम लगातार विवादों में रहा है। आरोप है कि आश्रम जीडीए की जमीन पर अवैध रूप से बना है, जिसे तोड़ने के लिए कई बार नोटिस जारी हो चुका है। जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि आश्रम का निर्माण जीडीए की जमीन पर किया गया है।