'सीबीआई इंस्पेक्टर' ने लूटी आबरू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक वहां पर सीबीआई का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर गांव में काफी तनाव चल रहा था। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के हैं।
जान से मारने की धमकी
किशोरी ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर हिमाचल ले गया।
वहां पर उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
वहां पर रहने वाले लोगों को उसने खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताया था। रविवार को जब पुलिस उनके पास पहुंची तो वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।
लोगों ने किया विरोध!
जैसे ही पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली तो वहां पर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस सीबीआई इंस्पेक्टर को पकड़कर ले जा रही है।
बाद में पुलिसवालों ने सच्चाई बताई। उसके बाद लोग शांत हुए। खेकड़ा थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल यादव का कहना है कि शमशाद को लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।