फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Zeroler's policy in itself unlike others: Swatantra Dev Singh

अपराधियों के खिलाफ अपनाई जाए जीरो टॉलरेंस की नीति : स्वतंत्र देव सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Zeroler's policy in itself unlike others: Swatantra Dev Singh
अपराधियों के खिलाफ अपनाई जाए जीरो टॉलरेंस की नीति : स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
रामपुर। मंडल के प्रभारी मंत्री व जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंट की नीति अपनाई जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने डीएम को कार्यालयों में एक ही पटल पर चार से पांच वर्षों से तैनात कर्मचारियों के पटल परिवर्तित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रामपुर पहुंचे। इसके बाद विकास भवन सभागार में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति के साथ-साथ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम, एसपी और सीडीओ से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कहा कि लगातार 4-5 वर्षों से एक ही पटल पर तैनात कर्मियों के पटल परिवर्तित हो जाने चाहिए। कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। सभी थानों की स्थिति एवं वहां तैनात स्टॉफ के बारे में एसपी से पूछा तथा कहा कि जनता को न्याय मिलने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण के अंतर्गत सैंजनी नदी के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक स्तर से शुरू कराए गए कार्यों की सराहना की। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के दृष्टिगत प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करें तथा डिस्पोजल के स्थान पर कुल्हड़ आदि को प्रोत्साहित करें, ताकि माटी कला से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मिलें और पर्यावरण में हो रहे नुकसान को भी कम किया जा सके। जायका-ए-रामपुर को पीएम-स्वनिधि योजना से जोड़कर परांपरागत खाद्य सामग्रियों को तैयार करने वाले लोगों के लिए स्ट्रीट वेंडिग जोन तैयार करने की पहल की भी सराहना की। जिले में कुपोषण के उन्मूलन के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार कराई गई पोषण किट के प्रयोग और उसके सकारात्मक परिणामों के बारे में भी डीएम और सीडीओ ने विस्तृत जानकारी दी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित ग्रामों में भूमि की उपलब्धता के बारे में पूछताछ के दौरान डीएम ने बताया कि चिंहित सभी ग्रामों में भूमि की उपलब्धता कराई जा चुकी है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करने के लिए भी कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल किए गए पटवाई के अमृत सरोवर का भी भ्रमण किया। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं, उद्देश्यों एवं नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू कराने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारी अपने कार्य स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें। जिले के चिंहित विद्यालयों में पराली से तैयार कराए गए मिड डे् मिल शेड के बारे में जानकर उन्होंने सराहना की। किसानों को सिंचाई के लिए नहरों के जरिए टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में चेयरमैन पैक्सफेड सूर्य प्रकाश पाल, विधायक मिलक राजबाला, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, एडीजी जोन बरेली राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
रामपुर। जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर भर्ती मरीजों से चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य उपचार और सुविधाओं के बारे में बातचीत की। इमरजेंसी वार्ड़ों में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य डाक्टरों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड, क ोविड उपचार के लिए उपलब्ध जरूरी संसाधनों, आक्सीजन प्लांट के संचालन की स्थिति के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरा स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
रामपुर। मंत्री ने गोवंश संरक्षण के लिए शासन के निर्देश पर तहसील शाहबाद के किरा में संचालित वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में मौजूद गोवंश के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग एवं भूसा/चारा की उपलब्धता की स्थिति के साथ-साथ गोवंश की नियमित देखभाल के लिए कराए गए प्रबंध के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही दुधारू गोवंश की उपलब्धता के बारे में भी जाना तथा कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए परिसर में सभी जरूरी प्रबंध होने चाहिए।

पटवाई स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत पटवाई में तैयार कराए गए देश के पहले अमृत सरोवर की विशेषताओं को जानने के लिए मंत्री पटवाई पहुंच गए। जहां उन्होंने डीएम व सीडीओ से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed