फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth dies after falling from Janta Express in Rampur identified with Aadhar card found in pocket

दर्दनाक: रामपुर में जनता एक्सप्रेस से गिरने से युवक की मौत, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

Thu, 19 May 2022 07:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 19 May 2022 07:36 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही को सूचना मिली कि ज्वालानगर रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगी। युवक की जेब में आधार कार्ड मिला।

विज्ञापन
Youth dies after falling from Janta Express in Rampur identified with Aadhar card found in pocket
युवक की ट्रेन से गिरकर मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात जनता एक्सप्रेस से गिरकर लखीमपुर खीरी के पिपलिया कला निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही को सूचना मिली कि ज्वालानगर रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिनाख्त कराने का प्रयास करने लगी। युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड की मदद से जानकारी करने पर युवक की शिनाख्त लखीमपुर खीरी जिले के पिपलिया कलां निवासी कपिल गोयल (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस से जानकारी होने पर बृहस्पतिवार सुबह परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक युवक जनता एक्सप्रेस से गिर गया था। परिजनों ने पूछताछ करने पर बताया कि युवक देहरादून से वापस घर जा रहा था। शव का पीएम कराकर परिजन घर ले गए। ट्रेन से गिरने का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed