{"_id":"6ac55c5ae3f1aa5fbe012a71","slug":"youth-attacked-in-patwai-loses-eyesight-rampur-news-c-282-1-rmp1020-181863-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पटवाई में युवक पर हमला, आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पटवाई में युवक पर हमला, आंख की रोशनी गई
Wed, 07 Oct 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर घातक वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद पीड़ित की एक आंख से दिखना भी बंद हो गया है।
गांव निवासी वेद प्रकाश सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी एक युवक ने उनकी आंखों की बीमारी को लेकर अपशब्द कहे। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और वेद प्रकाश के सिर पर वार कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद