{"_id":"6211f755d815a678be03e42c","slug":"young-tiles-mistry-died-in-a-road-accident-in-tanda-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: ट्रक और बाइक की टक्कर, हादसे में टाइल्स मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: ट्रक और बाइक की टक्कर, हादसे में टाइल्स मिस्त्री की मौत
Sun, 20 Feb 2022 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:40 PM IST
सार
रामपुर में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के टांडा में शादी समारोह से घर वापस लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक टांडा थाना क्षेत्र के मुंडी मिलक निवासी हरिराम (19) टाइल्स लगाने का काम करता था। शनिवार को हरिराम अपने दोस्त बंटी और उबैस के साथ टांडा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात को तीनों एक बाइक पर ही सवार होकर घर वापस जा रहे थे। बाइक हरिराम चला रहा था।
विज्ञापन
रास्ते मे टांडा-बाजपुर मार्ग पर पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर ही गिर गए। इस दौरान हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उबैस और बंटी गंभीर रूप से हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हरिराम हेलमेट पहनी हुई थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन