{"_id":"622ce9fa6a77c25185008c37","slug":"young-of-rampur-died-in-accident-rampur-news-mbd4214071129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश के ऊना गए गंज थाना क्षेत्र में एक गांव के युवक की मौत हो गई। ऊना में मजदूर के साथ मारपीट में वह घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान दस मार्च को उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शनिवार को युवक का शव रामपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक अजयपुर गांव निवासी रमेश (32) एक माह पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना में मजदूरी करने गया था। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि रमेश नजदीक के गांव बेनजीर निवासी ठेकेदार आमिर के कहने पर करीब 12 लोगों के साथ हिमाचल के ऊना में मजदूरी करने गया था। वहां पर रमेश सड़क निर्माण के लिए हो रहे कार्य में लगा हुआ था। आरोप है कि दस मार्च को रमेश का एक अन्य मजदूर से विवाद हो गया और दोनों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में रमेश घायल हो गया, जिस उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई। इसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया था। परिजन ठेकेदार के साथ ऊना पहुंच गए। शनिवार सुबह परिजन रमेश का शव लेकर घर आए। परिजनों ने रमेश की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी और कार्रवाई से इनकार कर दिया। एसआई धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि शव पहुंचने पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।