फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young man thrashed to death with a cricket bat in domestic dispute son said father often used to beat mother

रामपुर: घरेलू कलह में युवक ने क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीटकर मार डाला, बेटा बोला- पिता अक्सर मां को मारते थे

Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर) Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
सार

महिला की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं कुछ समय बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Young man thrashed to death with a cricket bat in domestic dispute son said father often used to beat mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रामपुर में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को क्रिकेट के बल्ले से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


महिला की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं कुछ समय बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला भोट थाना क्षेत्र के इंची की मडैया गांव का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति का गुरुवार दोपहर को पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी को क्रिकेट बल्ले से पीटना शुरू कर दिया था। चीख पुकार पर परिजनों को मौके की ओर आता देख आरोपी पत्नी गंभीर रूप से घायल पत्नी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं, परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोपहर करीब दो बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए व थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम को भेजा शव
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू कलह को लेकर हुए विवाद के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत की सूचना मिली है। फिलहाल, महिला के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक महिला के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। 


आरोपी मौके से फरार
वहीं, मृतका के पुत्र ने बताया कि उसके पिता पेंटर है। अक्सर उसकी मां से मारपीट करता रहता था। गुरुवार को भी उसके पिता ने उसकी मां के साथ क्रिकेट के बल्ले से मारपीट की और बेहोश होने पर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed