फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young man jumped from Ram Rahim bridge and fell on a moving bus, serious

Rampur News: राम रहीम पुल से कूदा युवक चलती बस पर गिरा, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Young man jumped from Ram Rahim bridge and fell on a moving bus, serious
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अलीनगर गांव का निवासी फरमूद (22) ने राम रहीम पुल से छलांग लगा दी। युवक पुल के नीचे से गुजर रही रोडवेज बस की छत पर गिरा। तेज आवाज सुनकर चालक ने बस को रोक दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोहपर राम रहीम पुल पर युवक पहुंच गया और पुल की बाउंड्रीवाॅल पर चढ़कर छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक कूद चुका था। छलांग लगाते ही युवक बरेली की ओर जा रही रोडवेज बस की छत पर गिर गया। चालक ने तुरंत बस रोक दी। यात्रियों के साथ उतरे चालक व परिचालक ने देखा तो बस की छत पर युवक पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के सामने की घटना होने की वजह से पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में छत से नीचे उतरवाया और फिर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवक ने पूछताछ में प्रेम प्रसंग में नाकाम होने पर आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed