{"_id":"64da420fd47b86854c0bc49a","slug":"young-man-committed-suicide-in-rampur-few-days-ago-there-was-clash-with-his-wife-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले पत्नी से हुई थी झड़प, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले पत्नी से हुई थी झड़प, पुलिस कर रही जांच
Mon, 14 Aug 2023 08:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:33 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र के गांव बादली निवासी राजवीर (38) ने रविवार की शाम पत्नी से विवाद के चलते तनाव में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को परिजनों पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे से सटे गांव बादली निवासी राजवीर राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
बीते कुछ समय से उसका पत्नी से मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते 15 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली। जिसके चलते राजवीर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार शाम मानसिक तनाव में आकर राजवीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
राजवीर का भाई धर्मवीर घर की छत पर चढ़ा तो उसे राजवीर के घर की लाइट जलती देखकर अपने बच्चों को भेजकर राजवीर को बुलाने के लिए कहा। बच्चों के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी राजवीर ने दरवाजा नही खोला तो परिवार के अन्य लोग गए।
विज्ञापन
काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो राजवीर का शव फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।