{"_id":"6601bd8782acee53ef069655","slug":"young-man-climbs-mobile-tower-under-the-influence-of-alcohol-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा; काफी समझाने के नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा; काफी समझाने के नीचे उतरा
Mon, 25 Mar 2024 11:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाल नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाल नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के केमरी क्षेत्र के ग्राम मनौना में लगे एक मोबाइल टावर पर करीब तीन बजे गांव निवासी जितेंद्र शराब के नशे में चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देख आसपास काफी भीड़ जमा हो गयी। मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी केमरी पुलिस को दी।
विज्ञापन
तभी जितेंद्र को टावर पर चढ़ा देख मौके पर जमा भीड़ में से तेजपाल नाम का एक युवक उसको उतारने के लिए टावर पर चढ़ गया। तभी भीड़भाड़ और पुलिस को आता देख टावर पर चढ़ा जितेंद्र टावर से उतरकर गांव की तरफ भाग गया। लेकिन जितेंद्र को उतारने के लिए चढ़ा तेजपाल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया।
विज्ञापन
काफी मशक्क़त के बाद करीब दो घंटे पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से तेजपाल को उतार लिया गया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया टावर पर चढ़ा तेजपाल शराब के नशे में था। काफी प्रयास के बाद तेजपाल को सकुशल नीचे उतार लिया गया है।
विज्ञापन